फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से गांव आया श्ाव, मचा काेहराम

Sun, 02 Dec 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दीउलिया मनिया छपरा गांव के भरपटिया टोला निवासी विनोद राजभर का शव रविवार को गुजरात से गांव लाया गया। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। विनोद रोजी-रोटी की तलाश में कुछ माह पहले ही गुजरात गए थे।
विज्ञापन


विनोद राजभर की पत्नी सुनैना ने बताया कि करीब छह माह पहले रोजी-रोटी के लिए गुजरात के भावनगर स्थित शिपयाई गए थे। वहां जहाज की कटाई के काम में लगे थे। बीते सप्ताह वह प्रतिदिन की भांति कार्य पर गए थे। उसी दौरान लोहे का टुकड़ा उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उनका शव एंबुलेंस से रविवार को घर लाया गया। शव आते ही उनकी पत्नी बेसुध होकर गिर गईं और परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद वहां शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें