फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/ दिलदारनगर। दिलदारनगर स्टेशन पर गुरुवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से बक्सर से दिल्ली जा रहा एक युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से युवक को जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। यहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर से दिल्ली जा रहे बक्सर बिहार निवासी जयराम सिंह का पुत्र नितीश कुमार सिंह (20) जैसे ही ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन पर धीमी हुई, उतरने के चक्कर में गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और युवक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी आनन-फानन में युवक को जमानिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें