फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन से एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी रूपा पोखर थाना राजपुर बक्सर बिहार निवासी झिंगुरी राजभर कहीं भागने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़ा है। इस सूचना पर एसआई भूपेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ सुबह पांच बजे स्टेशन पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि बुधवार को दिन में करीब दो बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी घर में अकेली थी। परिवार के लोग कहीं गए थे। इसी दौरान घर में घुसा एक युवक जबरदस्ती किशोरी से दुष्कर्म कर फरार हो गया था। परिजनों के घर आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में पिता ने गुरुवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें