फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा यूनियन बैंक चौराहा के पास गुरुवार की सुबह नहर पर सड़क के किनारे क्षत-विक्षत एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने भदौरा यूनियन बैंक चौराहा के पास नहर सड़क मार्ग के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षव शव देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान करने में जुट गए। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव निवासी प्रमोद चौरसिया के पुत्र राजेंद्र चौरसिया (28) के रूप में करते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। पुलिस शव को थाना ले आई। जानकारी मिलते ही मृतक केेे बड़े भाई धर्मेंद्र चौरसिया अन्य लोगों के साथ थाने पर पहुंच गए। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि शायद किसी वाहन की जद में आने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया होगा। मृतक के परिवार की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अगर परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें