फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। क्षेत्र के कासिमाबाद, सुहवल और गहमर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात और गुरुवार को दिन में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

कासिमाबाद-सिधागर घाट संवाददाता के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिधागर गांव निवासी प्रधान यादव का पुत्र अभिषेक यादव (20) बाइक से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। घायल से पूछने के बाद उसके परिजनों और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। पहुंचे परिवार के लोग आनन-फानन में घायल को उपचार केे लिए मऊ ले गए। इस सबंध में थाना पुलिस ने बताया कि घायल के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर गांव निवासी रामचीज का पुत्र विजय कुमार यादव (50) सुहवल थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात है। आज सुबह करीब 11 बजे वह सरकारी डाक लेकर जमानिया अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मलसा चट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरे बाइक सवार भागने लगे। इस पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि घायल होमगार्ड का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा कैथी नहर मार्ग पर शिवपुर बस्ती के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दिलदारनगर बाजार से मजदूरी कर लौट रहे गोड़सरा गांव निवासी सोनू प्रजापति (25), जितेंद्र गुप्ता (38) और धनु राम (32) घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया, जहां दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू प्रजापति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें