फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के चटाईपारा गांव के पास एक सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल किशोर अनिल राजभर (16) की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। परिजन मृतक को पीएम कराए बिना ही शव घर लेकर चले आए। शनिवार को ग्रामीणों के साथ परिजन शव को कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग पर रखकर जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम विनय कुमार ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। करीब पांच घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

चटाईपारा स्थित महम्मूदपुर निवासी भोला राजभर का पुत्र अनिल राजभर (16) बीते 25 मार्च को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के सदस्य उसका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में करा रहे थे। देर रात इलाज के दौरान घायल किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत होने के बाद परिजन शव का पीएम कराए बिना ही शव लेकर घर चले आए। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों के साथ परिजन किशोर का शव लेकर चटाई पारा चट्टी पर पहुंचे और कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिए। जाम की जानकारी मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष श्यामबाबु पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गए। लेकिन ग्रामीण अधिकारी को बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस टीम ने इसकी सूचना सीओ कासिमाबाद और उच्चाधिकारियों को दी। जाम की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम विनय कुमार, कासिमाबाद सीओ कृष्णकांत सरोज मौके पर पहुंच गए। सदर एसडीएम के समझाने और मुआवजा उपलब्ध कराने के आश्वासन पर दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कासिमाबाद कृष्णकांत सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें