फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में सो रहे खोआ विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के राहकापुरा मौजा स्थित डेरा पर बुुधवार की रात झोपड़ी में सो रहे एक खोवा विक्रेता को बदमाशों ने गोली मार दी। आवाज सुनकर आस-पास की झोपड़ी में सो रहे ग्रामीणों की नींद टूट गई। जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे दो बाइकों पर सवार चार बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी राम प्रवेश बिंद (24) खोवा तैयार कर बेचने का काम करते है। देर शाम भोजन करने के बाद वह राहकापुरा मौजा स्थित डेरा पर अपनी झोपड़ी में सोने चले आए। देर रात दो बाइकों पर पहुंचे चार बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे खोवा विक्रेता को गोली मार दी। गाली की आवाज सुनकर आसपास की झोपड़ी में सो रहे ग्रामीणों की नींद टूट गई और वह घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। जैसे ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे बाइकों पर सवार चारों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना खोवा विक्रेता के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन गोली लगने से घायल खोआ विक्रेता को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंचे जमानिया के सीओ आरबी सिंह ने घंटे मामले की छानबीन की। लेकिन कोई बदमाशों के कोई ठोस सुराग नहीं मिले। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तक घायल के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि घायल का इलाज वाराणसी में चल रहा है। फिलहाल पुलिस टीम को मामले की छानबीन के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें