फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट का झटका लगने से खंभे से गिरा लाइनमैन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार मुहल्ला में बुधवार की सुबह शट डाउन लेकर विद्युत खंभे पर काम करते समय बैक करेंट आने से खंभे से गिरकर एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर मुहल्लावासियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराते हुए विकास भवन चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने मुआवजा का आश्वासन देकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार निवासी नौशाद उर्फ टिंकू (28) पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के पद पर तैनात था। सुबह करीब नौ बजे शट डाउन लेकर गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास खंभा पर चढ़कर बिजली बना रहा था। इसी दौरान अचानक बैक करेंट आने से झटका लगने से वह खंभा के नीचे गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग आनन-फानन में टिंकू को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया।
घटना से नाराज मुहल्लावासियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराते हुए मुआवजा की मांग को लेकर दिन में करीब 1 बजे विकास भवन चौराहा पर जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस लोगों को समझा-बुझाने लगी, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर मौके पर सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्ता पहुंचे। मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से जहां लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जाम करने वालों में दिनेश यादव, शाहिद, पीजी कालेज छात्र नेता असद अहमद सहित दर्जनों लोग शामिल थे। नगर एसडीओ शिवम राय ने कहा कि विभाग की तरफ से तत्काल मृतक के परिवार को 40 हजार की सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा विभाग की तरफ से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि नाराज लोगों ने दो घंटा तक पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बंद कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें