फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन गांव के सामने सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर एवं कार में टक्कर होने से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

इलाके के बरुइन गांव निवासी जावेद हुसैन का पुत्र ग्यामुद्दीन अंसारी (23) सोमवार को किसी कार्य से कार से स्टेशन बाजार गया था। वह खुद कार चला रहा था। काम समाप्त होने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम करीब सात बजे बरुइन गांव में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार का एक साइड का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद कार में फंसे ग्यामुद्दीन को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें