फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा और उसकी पत्नी ने होमगार्ड से मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब क्रासिंग बंद होने पर ओवरटेक कर रही कार को होमगार्ड ने रोक दिया। कार में सवार एक दारोगा की पत्नी नीचे उतरी और उसे तीन -चार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। यह देख वहां पहुंचे होमगार्डों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के चलते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची और कार में सवार लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में बलिया में तैनात दरोगा और उसकी पत्नी द्वारा सबके सामने होमगार्ड से माफी मांगने पर मामला समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सैदपुर स्थित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को दिन में किसी ट्रेन के आने पर गेट बंद था। इसके चलते क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। तभी एक कार ओवरटेक करते हुए आगे घुस गई। यह देख वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड त्रिभुवन राय ने कार को रोक दिया और ओवरटेक करने से मना किया। इस पर कार में सवार एक महिला की त्योरी चढ़ गई। उसने कार से निकल कर होमगार्ड को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद वहां दुकानदारों की भीड़ लग गई। इस बात की जानकारी होते ही आस-पास तैनात अन्य होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी कर साथी होमगार्ड के समर्थन में हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की नजाकत को देखते हुए चौकी प्रभारी राकेशचंद्र त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी वहां पहुंचे और किसी तरह होमगार्डों को शांत कराया। इसके बाद कार में सावर लोगों को कोतवाली ले आए। पूछने पर पता चला कि कार में बलिया पुलिस लाइन में तैनात एमटी दारोगा रामपाल यादव एवं उनकी पत्नी रेखा सवार थे। होमगार्ड त्रिभुवन ने कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। काफी समझाने के बाद उस क्रासिंग पर जहां यह बवाल हुआ था दोनों पति और पत्नी ने सबके सामने सार्वजनिक रूप से होमगार्ड से माफी मांगी। तब जाकर मामला खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें