फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अपहरण, पुलिस जांच में झूठा निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर शमशेर खां गांव में मंगलवार की दोपहर बाद एक बच्ची को अगवा करने की कथित सूचना से पुलिस घंटों हरकत में रही। पुलिस जांच में अपहरण की सूचना गलत निकली। युवक गांव का था और उसे बाइक से चोटिल होने के बाद इलाज कराने के लिए चिकित्सक के यहां ले गया था। वाकया उस समय हुआ जब दो बहनें बगीचे से आम लेकर सड़क की तरफ भाग रहीं थीं।
विज्ञापन

शाहपुर शमशेर खां निवासी मंतसा (सात) पुत्री संजर खां अपनी बड़ी बहन के साथ बगीचे में आम बीन रही थी। तभी रखवाली करने वाला वहां पहुंच गया। उसे देखते ही दोनों भागने लगीं। इस दौरान छोटी बहन एक मोटर साइकिल से भिड़ गई। घायल बच्ची को बाइक सवार इलाज कराने के लिए बाइक पर बैठा कर चिकित्सक के पास ले गया। यह देख बड़ी बहन रोते हुए घर पहुंची और मंतसा को मोटर साइकिल से ले जाने की बात कही। इसके बाद परिवार के लोग अपरहण की आशंका जताते हुए तत्काल 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। समाधान दिवस में जखनियां तहसील पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष शादियाबाद को पहुंचने का निर्देश दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि अपहरण की सूचना गलत थी। युवक बच्ची को घुमाने के लिए अपनी दुकान ले गया था। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीण इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि दोनों बहनें पास के बगीचे में आम बीन रही थी। तभी बगीचे की रखवाली करने वाले ने उन्हें खदेड़ा। भागते वक्त मंतसा बाइक से टकरा कर गिर गई। उसे इलाज के लिए बाइक सवार एक चिकित्सक के यहां ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें