फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलवर गांव में तीन लाख की चोरी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली (गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के कोलवर ग्राम में मंगलवार की रात को एक घर में घुसकर चोरों ने पांच हजार रुपये नगदी, लाखों के आभूषण सहित अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वाकया उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद टूटी तो घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सैदपुर थाने के कोलवर गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा के घर में रोज की तरह परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। ठंड का सीजन होने के नाते सभी गहरी नींद में सो गए। मध्य रात्रि के बाद चोर गिरोह के सदस्य घर के मुख्य दरवाजे को खोल कर अंदर घुस गए और एक कमरे में रखा तीन बक्सा उठा ले गए। जिसमें पांच हजार रुपये नगदी, कीमती कपड़े और तीन महिलाओं के आभूषण उठा ले गए। चोरी की जानकारी मनोज विश्वकर्मा के परिवार वालों को सुबह उस समय हुई। जब परिवार के लोग उठे, तो घर का दरवाजा खुला देख उनका माथा ठनका। इसके बाद जैसे ही कमरे में पहुंचे सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख बात समझते देर न लगी। कमरे के भीतर से गायब बक्सा व अन्य सामानों की खोजबीन शुरू की गई। चोर तीनों बाक्सों को गांव से बाहर नहर के किनारे तोड़ कर फेंक दिए थे। घटना की सूचना सैदपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही चोरी की घटना की छानबीन में जुट गई है। उधर चोरी की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें