फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 1

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/मरदह। मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री बनकटा गांव में दो पक्षों के बीच मकान में छज्जा निकालने का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। इसे लेकर बुधवार को हुई पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 18 लोग चुटहिल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मरदह थाने के कोड़री गांव में सुरेश गोंड़ और रामदरश गोंड़ के बीच मकान में छज्जा निकालने का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। इसके लिए बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंच अभी अपना निर्णय सुुनाते इसके पहले ही एक पक्ष लाठी-डंडे से लैस होकर पंचायत में पहुंच गया और दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर तक चले। बीच-बचाव करने में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिकेष राम (60), रौनक सिंह (25) और दमन सिंह (30) घायल हो गए। इनके साथ ही मारपीट में एक पक्ष से राजू राम, आशा देवी, सुनिता देवी, किरन देवी, संतोषी देवी, पिन्टू राम, शारदा देवी और शीतल देवी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से उमेश, मिठ्ठू, तेजा, पारस, रामदरश, रोशन और बबिता देवी घायल हो गई। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की मानें तो मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्जकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें