फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक चल पड़ा ट्रैक्टर, अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में सोमवार की रात ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई के दौरान अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा। इससे पहिया के नीचे आने से ट्रैक्टर स्वामी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश यादव (48) अपने ट्रैक्टर से मड़ाई का कार्य करते है। सोमवार की रात उनके ट्रैक्टर से चौकड़ी गांव में मड़ाई का कार्य हो रहा था। रात में करीब 11 बजे मड़ाई स्थल पर पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर चालू था और चालक सीट पर सोया था। वह पिछले पहिया के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक पता नहीं किन कारणों से गेयर लग गया और ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। ट्रैक्टर राजेश के शरीर पर चढ़ते हुए दस मीटर दूरी पर जाकर रुक गया। इस घटना से मड़ाई कार्य में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें