फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूली बस को लिया कब्जे में, चालक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में बीते दिनों अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने पर किशोर की मौत के मामले में मृतक के पिता ने स्कूली बस के खिलाफ गुरुवार को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिलदारनगर गांव निवासी अमरनाथ यादव का पुत्र मनीष यादव (16) बुधवार को जमानिया कोतवाली क्षेत्र के गौमौली देवैथा गांव में स्थित अपने ननिहाल गया था। वहां से अपने मामा जितेंद्र यादव के पुत्र संदीप यादव (17) के साथ बाइक से दोपहर बाद दिलदारनगर लौट रहा था। इसी दौरान मिर्चा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक स्कूली बस को देख मनीष घबरा गया था और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। घायल दोनों युवकों को आसपास के लोग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया था, जबकि संदीप का इलाज दिलदारनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मृतक के पिता अमरनाथ यादव ने नोबेल स्कूल के चालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें