फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों में मारपीट, एक पक्ष ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। डहराकला गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान दो समुदायों में हुए विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम भद्रसेन बाजार में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक समुदाय के तीन लोग घायल हो गए। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष ने बहरियाबाद -सैदपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर आधा घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के डहराकला गांव के दलित बस्ती निवासी रामपदारथ राम के घर गुरुवार की रात बारात आई थी। इसमें आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। इसे देखने के लिए एक समुदाय के कई युवक वहां पहुंचे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने समझा-बुझा कर मामले को किसी तरह रफा-दफा किया। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दलित बस्ती के करीब आधा दर्जन युवक भद्रसेन बाजार में सब्जी खरीदने के लिए आए थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उन पर हमला बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रामविलास, लालबहादुर और श्यामसुंदर घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही दलित बस्ती के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस मामले में एक पक्ष की तरफ से तहरीर लेकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न थी। इस संबंध में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात दलित बस्ती में आर्केस्ट्रा के दौरान युवकों में हुए विवाद के लेकर मारपीट हुई ही। एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें