फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 31 दिसंबर की रात चोरी के प्रयास में पुलिस ने बुधवार को चार नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों ने सीसी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के साथ ही दस्तावेजों को इधर-उधर फेंक दिया था। स्ट्रांग रूम से भी छेड़छाड़ हुई थी। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराया था।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। गत 31 दिसंबर की रात चोर शाखा के पिछले हिस्से की दीवार में लगा जंगले का ग्रिल निकालकर अंदर घुसे। अंदर विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त किया गया। बैंक में पड़े दस्तावेजों को खंगालते हुए इधर-उधर फेंक दिया था। लेकिन चोरों को लाकर रूम का ताला तोड़ने में सफलता नहीं मिली थी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी थी। शाखा प्रबंधक उमेश मिश्रा ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया। बैंक पहुंचकर जांच के दौरान पुलिस को वहां एक पर्स मिला था। पर्स में मिले कागजात से पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले चारों चोर महाहर धाम तिराहा पर खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस घेरेबंदी कर चारों को पकड़ कर थाने लाई। पूछताछ में सभी ने घटना में शामिल होने की बात कही। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चारों चोर नाबालिग हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश करते हुए बाल सुधार गृह वाराणसी भेज दिया गया है। सभी 15 से 17 वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें