फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रक्सहा गांव के दलित बस्ती में बीते दिनों एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई थी। भाई द्वारा थाने में दहेज हत्या की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे निराश पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसपी ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बीते रविवार की देर शाम रक्सहा गांव के दलित बस्ती निवासी कविता (25) की झुलसने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार की देर शाम मृतका का भाई शशिकांत ने दहेज में पति द्वारा बाइक की मांग करने और मांग पूरा न होने पर बहन की हत्या करने की थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था कि शशिकांत के बड़े भाई रमाकांत ने लिखित तहरीर नहीं दिया। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। जब छोटे भाई ने इस संबंध में बड़े भाई से पूछा तो उसने बताया कि उसने ऐसा कुछ लिखित नहीं दिया है। पीड़ित बाई शशिकांत और रमाकांत बुधवार को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से मिले और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें