फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दुकानदार सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दुकानदार सहित दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उड्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में नई कोट निवासी शिवधनी यादव (40) की आटो रिपेयर की दुकान है। देर शाम वह दुकान बंदकर साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान औड़िहार की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने पावर हाउस के पास टक्कर मार दी। इससे दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास शनिवार को सड़क के किनारे खड़े दिलदारनगर सब्जी मंडी निवासी युगल किशोर (51) ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक सहित ट्रक पकड़ लिया।
विज्ञापन

पवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें