फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के कसबा स्थित चक सदर के पास बुधवार की दोपहर उदंती नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को उसके दोस्त ने बचा लिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कसबा निवासी सलामत अंसारी का पुत्र इनायत अंसारी (18) अपने मित्र चक फरीद निवासी गुलशाद (18) वर्ष के साथ दोपहर में साइकिल से चक सदर अपने मित्र राहुल के यहां पहुंचा, वहां से उसके साथ तीनों उदंती नदी में नहाने के लिए चले गए। नदी पर मौजूद बंधा से सलामत और गुलशाद कूदकर नहा रहे थे। जबकि राहुल किनारे बैठा था। नदी के जलस्तर में वृद्धि की वजह से बहाव होने पर दोनों पानी में बहने लगे। यह देख राहुल ने बचाने के लिए नदी में छंलाग लदा दी। काफी प्रयास के बाद गुलशाद को किसी तरह खींचकर पानी से बाहर लाया। इसके बाद इनायत को बचाने के लिए पानी में दोबारा कूदा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक इनायत पानी में बह गया। इसके बाद गुलशाद शोर मचाने लगा। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए सलामत की तलाश पानी में शुरू कर दी। काफी देर बाद कसबा के ही दो युवकों कन्हैया और हन्नान ने सलामत के शव को पानी से बाहर निकाला। इस दुर्घटना से कसबा के लोग शोक में डूब गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने बताया कि शव का पंचमाना कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें