फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। विकास खंड के सामने शुक्रवार की सुबह पिकअप के गेट से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गिर गई। उस पर सवार महिला की ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली के साथ फरार हो गया। जबकि पिकअप चालक भी वाहन छोड़ घटना स्थल से गायब हो गया। पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतका के बेटे ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बड़ेसर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माटा गांव निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी लालसा देवी (48) अपने पुत्र ईश्वरदयाल यादव (20) के साथ गंगा स्नान करने शुक्रवार की सुबह उजियार घाट गई थी। स्नान के बाद मां-बेटा घर लौट रहे थे। इसी बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे गाजीपुर-भरौली मार्ग पर भांवरकोल ब्लाक के सामने सड़क किनारे खड़े सवारी पिकअप वाहन के चालक ने अचानक वाहन का गेट खोल दिया, जिससे उसमें टकराकर बाइक गिर गई। लालसा देवी सड़क की तरफ गिरी और ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली के पहिया के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित और पिकअप का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हल्के रूप से घायल पुत्र ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। कुछ ही देर में परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत महिला के बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। साथ ही पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बहुत जल्द ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें