फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल-100 को गलत सूचना देने पर जाना पड़ा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। डायल-100 नंबर पर पुलिस को गलत सूचना देना और स्टेशन परिसर के बाहर शराब पीकर उत्पात मचाना दो युवकों को महंगा पड़ा। पुलिस ने उनका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सेवराई गांव निवासी राजेश कुमार ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी कि उसके घर पर मारपीट हो गई है। पुलिस को वहां पहुंचने से पहले ही उसने और नौ बार डायल-100 कर अलग-अलग घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो सूचना झूठी निकली। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उधर इसी दिन देर शाम गहमर स्टेशन परिसर के बाहर सड़क पर आवागमन कर रहे राहगीरों से शराब पीकर गाली-गलौज करने और नाहक रूप से लोगों के साथ मारपीट करने पर भतौरा गांव निवासी दुर्गेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें