फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरों की बैट्री और स्कूली ड्रेस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सीरीपुर और शाहपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरी की दो वारदात हुई। सीरीपुर गांव से जहां चोर दो ट्रैक्टर की बैट्री चुरा ले गए, वहीं शाहपुर में स्थित प्राइवेट स्कूल से मोटर, स्कूली ड्रेस के साथ ही किताब-कापी भी उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन

सीरीपुर निवासी संजय राय के मकान के सामने रोज की तरह शुक्रवार की रात भी संजय राय और विश्वनाथ प्रजापति का ट्रैक्टर खड़ा था। रात में किसी समय चोर दोनों ट्रैक्टरों की बैट्री खोल गए। चोरी की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। उन्होंने चोरी की तहरीर थाना में दी। उधर इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्थित इस प्राइवेट स्कूल का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। अंदर रखा दो हार्स पावर का मोटर, 150 बच्चों का स्कूली ड्रेस के साथ ही किताब-कापी उठा ले गए। सुबह स्कूल खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। प्रबंधक जगदीश यादव ने थाना में चोरी की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें