फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। थाना क्षेत्र पहेतिया चट्टी पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। रात के सन्नाटे में परिजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव निवासी रामबचन यादव का पुत्र राहुल यादव (20), मुनई यादव का पुत्र रितेश (18) तथा बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र गोलू यादव (20) एक बाइक पर सवार होकर पहेतिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र संजय यादव की बारात कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बौरी सम्मनपुर गांव में सुदामा यादव के घर जानी थी। इस शादी समारोह में यह तीनों युवक भी भाग लेने के लिए आए थे। बारात चली गई थी। इससे तीनों बाइक से बारात में जा रहे थे। इसी दौरान पहेतिया चट्टी पर सामने से आ रहे किसी कोई अज्ञात वाहन सामने से टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने युवकों की पहचान किया। इसके बाद घटना लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डा. तेजवीर सिंह के साथ ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। उनके रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने मृतकों की पहचान की। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें