फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव में मंगलवार की सुबह छत से गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मालूम मतसा गांव निवासी दशरथ यादव का भृगुनाथ यादव उर्फ खुरमुल्ली (60) रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाने के मकान के छत पर सो गया। भोर में करीब चार बजे जगने के बाद वह नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गया। जानकारी होते ही परिवार के आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग अभी ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि सुबह साढ़े सात बजे मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का दाह-संस्कार मतसा घाट पर कर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, राम नगीना राय, मोहन यादव, सिधू यादव, जयप्रकाश यादव, लोखू यादव, विनोद यादव, साधू यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें