फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4659 लोगों को पुलिस ने किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं राजनीतिक दलों के 4859 कार्यकर्ताओं को पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लाइसेंसी असलहाधारियों का असलहा जमा कराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने नगर के जामा मस्जिद मुहल्ला निवासी शातिर अपराधी गोल्डेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोल्डेन के ऊपर कोतवाली सहित कई थानों में दर्जनों लूट, छिनैती, हत्या एवं हत्या का प्रयास के मामले दर्ज हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कोतवाली क्षेत्र में 2800 राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को पाबंद करने की कार्यवाही की गई है। जिसमें पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी, बसपा नेता मन्नू अंसारी, भाजपा नेता दिनेश वर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री दीपू वर्मा, पूर्व सभासद भाजपा नेता प्रहलाद राय लाला आदि शामिल हैं। इसके अलावा 40 लोगों के खिलाफ 110-जी का मुकदमा एवं एक के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। लाइसेंसी असलहाधारियों से 250 असलहा जमा करा लिए गए हैं। थाना भांवरकोल मे 605 लोग, करीमुददीनपुर में 1266 तथा नोनहरा थाने में 188 लोगों पर पाबंदी की कार्यवाही हुई है। पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों को 107/16 के तहत पाबंद किये जाने से लोग काफी परेशान हैं तथा तहसील परिसर में जमानत कराने के लिए जुट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें