फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात फिजां में सुनाई देती रही रोने की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। मृतक ग्राम प्रधान दिनेश कुशवाहा मिलनसार स्वभाव के थे। उनका सभी से अच्छे से मिलना-जुलना था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह अपनी बाइक से घर से निकले थे। इसी बीच दिन में करीब तीन बजे जैसे ही पत्नी को यह सूचना मिली कि पति की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी है, वह बदहवास होकर चीखने-चिल्लाने लगी। परिवार के सदस्यों सहित ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पर आई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर पहुंचा। पूरी रात फिजां में परिजनों के रोने की आवाज गूंजती रही। पत्नी रीता रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही नाते-रिश्तेदार भी पहुंच गए। जैसे ही घर पर कोई पहुंच रहा था, उसे देख पत्नी दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। लोग उसे सांत्वना देने में जुट जा रहे थे। ढांढस बंधाते हुए यह कह रहे थे, ईश्वर की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा देगी। लोगों को इस सांत्वना के दौरान पत्नी रीता बिलखते हुए यह कहने लग रही थी कि मेरे पति की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, फिर क्यों बदमाशों ने मेरा सुहाग मुझसे छीन लिया। भगवान बदमाशों को कभी माफ नहीं करेगा। बुधवार की सुबह मृतक ग्राम प्रधानपति का अंतिम संस्कार हुआ। ब्लाक प्रमुख मसाला सिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, जिलाध्यक्ष बसपा कमलेश राम, केशव यादव, कतवारू मौर्या, नरेंद्र कुशवाहा, जैकिशुन साहू, सुखारी राम, मधूसूदन पांडेय, श्यामलाल यादव, साधू यादव आदि कई नेताओं और अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें