फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया गुड्डू राय सहित आठ कैदी दूसरे जेलों में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध बिहार के माफिया गुड्डू राय सहित आठ कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई शासन द्वारा बीते नौ मार्च को आए आदेश के तहत हुआ है। बुधवार को गुड्डू राय समेत तीन कैदियों को ही दूसरी जेल में पहुंचाया जा सका। जबकि अन्य कैदियों को सुरक्षा के अभाव में एक-दो दिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल में निरुद्ध बिहार के माफिया गुड्डू राय को सोनभद्र स्थानांतरित किया गया है। विकाश पांडेय जौनपुर, अंगद राय को वाराणसी चौकाघाट जेल भेजा गया है। जेल प्रशासन की माने तो जेल में बंद आनंद दूबे को आजमगढ़, अजीत चौबे को रायबरेली, ज्ञानप्रकाश यादव को फैजाबाद, मृत्युंजय सिंह को प्रतापगढ़, मलखान सिंह को नैनी केंद्रीय जेल में एक-दो दिन के भीतर शिफ्ट किया जाएगा। इस बात की पुष्टि जेलर सतीशचंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने बताया कि दो अन्य कैदियों मोहर सिंह तथा अत्येंद्र सिंह को भी दूसरी जेल में भेजने का शासन का आदेश मिला था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर जा चुके हैं। एक बाहुबली विधायक के कभी शूटर रहे अंगद राय सालों से गाजीपुर जेल में ही जमे थे। इसी तरह बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थानांतर्गत डेहरी निवासी गुड्डू राय का बिहार सहित गाजीपुर में भी काफी दबदबा रहा है। वह खुद को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का दुश्मन मानता है। इनामिया बदमाश कौशल चौबे के भाई अजीत चौबे का भी अपराध जगत में बड़ा नाम है। यह बलिया का रहने वाला है। बड़े भाई कौशल चौबे सालों से फरार है। उन पर बलिया जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन अखिलेश सिंह और उनके तीन भाइयों को सरेआम गोलियों से भूनने, सेतु निगम के डीपीएम की हत्या करने सहित अन्य आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें