फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 14 झोपड़ियां राख, 14 बकरी व एक गाय मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों की 14 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। घटना में 14 बकरियों के साथ एक गाय की झुलस कर मौत हो गई। जबकि झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये के गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव के लोग रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गए। इसी बीच रात में करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से हरिश्चंद्र की झोपड़ी में आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही उसका परिवार झोपड़ी से निकल कर बाहर भागा और आग-आग का शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी झोपड़ी और घरों से बाहर निकल गई। जब तक लोग आग पर काबू की कोशिश करते रहे, जब तक आग ने अगल-बगल स्थित 14 झोपड़ियों की भी अपनी जद में ले लिया। ग्रामीण फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद बाल्टी-डिब्बा के साथ ही मोटर चालू कर आग पर काबू पाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। एक घंटा बाद फायर की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग की इस घटना में हरिश्चंद्र की चार झोपड़ियां जहां जलकर राख हो गई, वही उसमें बंधी गाय की झुलस कर मौत हो गई, बाबूलाल की तीन, भीम राम की दो, शिव प्रसाद की तीन तथा रामलाल की दो झोपड़ियां जलकर राख हो र्गइं। बाबूलाल की आठ और भीम की छह बकरियों की झुल सकर मौत हो गई। पीड़ितों ने बताया कि आग की इस घटना में कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, चौकी, अनाज, जेवरात सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में सब कुछ जलकर स्वाहा हो जाने के बाद पीड़ितों के पास न तो सिर छिपाने के लिए छत बची और न ही तन ढंकने के लिए कपड़ा और पेट भरने के लिए अनाज। आंखों में आंसू लिए पीड़ित जले सामानों को एक टक निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें