शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी निवासी एक महिला ने पति से हुए विवाद व मारपीट से क्षुब्ध होकर बुधवार की देर रात शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित काशीराम आवास कालोनी निवासी गुंजन (35) पत्नी दीपचंद बुधवार की देर रात पति से हुए विवाद व मारपीट से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में दरवाजा बंद करके मिट्टी का तेल डालकर कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर के परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। आनन फानन में उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।