फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में चौबीस घंटे पड़ा रहा अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के नई बाजार देवैथा रजवाहा के पास राढ़ी में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखा जाए तो चंदौली और जमानिया की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा विवाद में 24 घंटे तक उलझी रही। इस दौरान झाड़ी में पड़े शव को जानवर नोंचते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार कि सुबह स्थानीय पुलिस को शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव देखने के बाद उसे अपने इलाके में न होने का हवाला दे वहां से वापस चली गई। इसकी सूचना जब चंदौली जिले के कंदवा पुलिस चौकी को दी गई, तो वहां की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर अपने सीमा में न होने की बात कही। इस बीच 24 घंटे से अज्ञात अधेड़ का शव वहीं पड़ा रहा। पुलिस का यह सीमा विवाद शुक्रवार को आला अफसरों के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ। इसी बीच राढ़ी पर पड़े शव को कुत्ते और जंगली जानवर नोंचते रहे। बाद में जमानिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस बात को लेकर क्षेत्र में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की संवेदनहीनता के कारण शव की यह गति हुई है।
ग्रामीणों की माने तो शव देखने से ऐसा लग रहा कि यह कई दिनों से राढ़ी में पड़ा हुआ था। लेकिन राढ़ी के पास पानी में होने के कारण इससे दुर्गंध नहीं आ रहा था। गांव से काफी दूर शव पड़े होने से इसकी सूचना भी लोगों को काफी दिन बाद मिली है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला चंदौली जिले के कंदवा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। लेकिन अफसरों के निर्देश पर शव के सम्मान और मानवता की वजह से उसे कब्जे में ले लिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर कपड़ा तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें