सुरियावां। थानाक्षेत्र के महजूदा बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर हजारों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। महजूदा गांव निवासी राहुल सेठ की बाजार में आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात आए चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर दो सोने की लाकेट, दो जोड़ी पायल और 1700 नगद समेत करीब 30 हजार का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह खबर मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पाली चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने मौका-मुआयना किया।