फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के महेशपुर द्वितीय गांव में शुक्रवार की रात वन विभाग के दरोगा के घर से चोर करीब एक लाख तीस हजार रुपया नगद एवं हजारों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

महेशपुर द्वितीय गांव निवासी मंगला यादव अरुणाचल प्रदेश में वन विभाग में कार्यरत है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी में घर आए थे। परिवार के लोग रात में खाना खाकर सो रहे थे। देर रात चोर छत के सहारे नीचे उतरकर कमरे में घुस गए। कमरे में रखा चार बक्सा एवं अटैची उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि कमरा खुला हुआ है। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। चोर ने बक्सा तोड़कर गांव के बाहर खेत में फेंक दिया था। गांव के लोगों ने खेत में फेंका बक्सा देखा तो मंगला यादव को जानकारी दी। परिवार के अनुसार बक्से में एक लाख तीस हजार रुपया नगद के अलावा हजारों रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें