फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के देवकली पुल से पश्चिम खांवपुर के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बुधवार की सुबह कार-बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सैदपुर भेजवाया।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली निवासी अरविंद राजभर (30) छठ पूजा के लिए अपने ससुराल देवचंदपुर गया था। पूजा की समाप्ति के बाद प्रसाद लेकर बुधवार की सुहब बाइक से अपने साला मुन्ना राजभर (20) के साथ अपने घर महमूदपुर पाली आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर देवकली पुल से पश्चिम खांवपुर के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को 100 नंबर वाहन से उपचार के लिए सैदपुर भेजवाया। कार में सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज निवासी वरुण दुबे, प्रीती उपाध्याय, छाया पांडेय, आशा उपाध्याय तथा चालक पंकज बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें