फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार के जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के सिंदूरा गांव में छत के ऊपर से गुजरे रहे विद्युत तार के स्पर्श होने से बुधवार की रात एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अजीत कुशवाहा (42) अपने नवनिर्मित मकान के ऊपर पानी की तरावट कर रहा था। इसी दौरान विद्युत तार के स्पर्श में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत तार के स्पर्श से युवक की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें