फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाश ने गोली मार वृद्ध को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर (गाजीपुर)ी। दरवरपुर गांव में शनिवार की रात झोपड़ी में सो रहे एक वृद्ध को बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग झोपड़ी के पास पहुंचे तो देखा की एक व्यक्ति भाग रहा है। काफी पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। परिवार वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर लाए, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दरवरपुर गांव निवासी बिरजू राजभर (60) शाम खाना खाने के बाद घर के पास स्थित झोपड़ी में सोने चले गए। इसी दौरान बदमाश ने रात में सोते समय उसे गोली मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। जब सभी लोग बाहर आए तो देखा की एक व्यक्ति भाग रहा है। काफी प्रयास के बाद भी भाग रहा व्यक्ति पकड़ में नहीं आया। इसके बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी सैदपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में वृद्ध का इलाज चल रहा है। इस मामले में वृद्ध के पुत्र राम सजावन राजभर ने एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें