फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ी डा. आम्बेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के बड़ेरी गांव में स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार की रात अराजकतत्व तोड़कर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम चंद्रशेखर, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। एसडीएम ने मौके पर नई प्रतिमा स्थापित कराने का भरोसा देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। दोपहर तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई। घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर नहर में टूटी हुई प्रतिमा बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ेरी गांव में बस्ती से दूर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सुबह लोग खेत की तरफ गए तो देखा डा. आंबेडकर की प्रतिमा गायब थी। प्रतिमा का एक पैर का हिस्सा मौके पर मौजूद था। बाकी हिस्सा गायब था। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पास के गांवों के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव, ग्राम प्रधान राजेंद्र जायसवाल और बसपा के कई स्थानीय नेता भी पहुंच गए। घटना गुस्साए लोग बड़ेरी बाजार में मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग को जाम करने के लिए पहुंच गए। ग्राम प्रधान राजेंद्र जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरसठी, नेवढिय़ा, रामपुर, मछलीशहर, सिकरारा, मडिय़ाहूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और सीओ ने सड़क जाम करने पहुंचे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। भरोसा दिया कि बहुत जल्द मौके पर नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी और जिन लोगों ने ऐसा किया है उनकी तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आननफानन में नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करा दी गई। इसी दौरान घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर नहर में फेंकी गई क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद कर ली गई। सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बरसठी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें