फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनघियंत्रित सफारी की जद में आने से बच्ची की मौत (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर/खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार सफारी की स्टेयरिंग फेल होने से दो बच्चियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बच्चियों के साथ ही सफारी में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही सफारी को कब्जे में ले लिया
विज्ञापन

जौनपुर के जफराबाद निवासी रामबिहारी चौहान की पुत्री बिट्टू (6) अपनी मां के साथ अनौनी स्थित नाना के घर आई थी। आज सुबह वह अपनी ममेरी बहन उजाला (9) पुत्री रामबली चौहान के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही सफारी का स्टेयरिंग फेल हो गया। सफारी दोनों बच्चियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, साथ ही सफारी में बैठे वाराणसी के छित्तनपुर निवासी चंद्रशेखर (45) भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर घायल बच्चियों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालात गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों बच्चियों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शाम को करीब तीन बजे बिट्टू की मौत हो गई। मौत के बाद बिट्टू की मां लीलावती देवी चीख-पुकार करने लगी। पास ही बैठी मृतक की घायल बहन मासूम उजाला कभी-कभी बिलख रही मां को एक टक निहार रही थी तो कभी दहाड़े मार कर रोने लग रही थी। बिट्टू की मौत से जहां घर में कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक में डूब गए। पुलिस का कहना है कि मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें