फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के विशेश्वरगंज के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की सुबह बोलेरो के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। मुहल्ले वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज निवासी गंगा (35) भोर में नींद टूटने के बाद घर से बाहर निकले। उसी दौरान जमानिया कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवपुर निवासी बलवंत सिंह (40) उनसे से रौजा जाने का पता पूछने लगा। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बोलेरो दोनों को धक्का मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। इधर चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। जब तक स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचते बलवंत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने घायल गंगा को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया और शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते मृतक बलवंस सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही जमानिया से परिजन कोतवाली पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें