फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमले में अली अशरफ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(बलिया)। झारखंड के गढ़वा जिले में नक्सली हमले में मंगलवार की रात में छह जवान शहीद हो गए। इस घटना में थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव के रहने वाले अली अशरफ (29) के साथ तीन जवान घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए रांची में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की देर शाम लातेहार और गढ़वा के सीमा क्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की। सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गये, जबकि कई अन्य जवान घायल हैं। झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। यह घटना मंगलवार की देर शाम लातेहार-गुमला गढ़वा जिला और छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें