फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह करने से पहले पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर। भूमि पर गलत आदेश पारित होने से नाराज एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। व्यक्ति को मुख्य डाकघर के पास से पुलिस ने धर-दबोचा और उसे कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित को जांच का आश्वासन दिया। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मरदह थाना के नरवर गांव निवासी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री को पत्रक भेजा था। दिए गए पत्रक में कहा था कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक प्रापर्टी डीलर के दबाव में राजस्व अधिकारियों ने मेरी जमीन पर गलत आदेश पारित कर दिया है। इस मामले को लेकर मैने कई बार जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर मैं आठ जून को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करुंगा। पीड़ित ने इस पत्रक को जिलाधिकारी को भी दिया था। पुलिस इस मामले को चौकन्ना थी। शुक्रवार की सुबह से ही आत्मदाह की धमकी देने वाले राघवेंद्र चतुर्वेदी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान शाम तीन बजे मुख्य डाकघर के पास राघवेंद्र पैदल कचहरी की तरफ जाता दिखाई दिया। यह देख पुलिस ने उसे धर-दबोचा और कोतवाली ले आई। इसकी जानकारी होते ही सदर एसडीएम शिवरणाप्पा कोतवाली पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी लेते हुए जांच का भरोसा दिलाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित ने लिखित दिया है कि जांच कार्रवाई पूरी होने तक वह दोबारा इस तरह का कोई कदम नहीं उठाएगा। इस लिखित आश्वासन के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें