फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम हिस्ट्रीशीटर अजीत यादव को हरपुर गांव से गिफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली में दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अजीत यादव न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने चार दिन पहले उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस अजीत की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान रविवार को मुखबिर से कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी को सूचना मिली कि अजीत अपने गांव हरपुर में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही कोतवाल हरकत में आ गए और पुलिसकर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस पर नजर पड़ते ही अजीत भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मरदह, नंदगंज और जमानिया में 307 सहित दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय में हाजिर न होने पर बीते दिनों न्यायालय के उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें