फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव स्थित गंगा घाट पर नहाते समय शनिवार को गंगा नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चला। हालांकि पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में कराने में जुटी रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर लमही गांव निवासी अनिल यादव (18) शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मीरपुर स्थित गंगा घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया था। घाट पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना की जानकारी अनिल के परिवार वालों को दी थी। कुछ ही देर में परिजनों सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे और घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने अनिल की तलाश शुरु करा दी थी। घटना के दूसरे दिन रविवार को भी युवक का पता नहीं चल सका। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल रहा था और गोताखोर तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें