फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जीयनपुर गांव के पास रविवार को दिन में तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर पिपरही गांव निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी रमेशचंद्र गुप्ता का पुत्र राकेश गुप्ता (38) जंगीपुर बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह मोबाइल सप्लाई के संबंध में कासिमाबाद बाइक से आ रहा था। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जीयनपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिली डायरी से उसकी पहचान करते हुए उसी की मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। बिलखते हुए परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ थाना के लिए घर से रवाना हो गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता रमेशचंद्र गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें