फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम नियांव पुलिया के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश विकास खरवार को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश पर जिले सहित गैर जनपदों में हत्या और कई आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज है। छह माह पूर्व एसपी ने 25 हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी विकास खरवार किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नियांव पुलिया के पास अपने साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में नियांव पुलिया के पास पहुंची। पुलिस को देख विकास भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़ाकर धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि विकास खरवार ने पांच वर्ष पहले जरायम की दुनिया में कदम रखा था। उसके ऊपर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही गांव में एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान जयप्रकाश की हत्या, अमेठी जनपद के पर्वतपुर गांव निवासी धर्मेद्र सिंह की हत्या के मामले दर्ज हैं। साथ ही अन्य जनपदों में भी आधा दर्जन से ऊपर हत्या, लूट सहित विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी विकास बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में काफी माहिर है। फरार चल रहे बदमाश को पुलिस लंबे समय से पकड़ने की फिराक में लगी हुई थी। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें