फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सिधौना बाजार में स्थित एक सराफ की दुकान का शटर तोड़कर सोमवार की रात चोर अंदर घुस गए। अंदर दो तालों को तोड़कर तिजोरी खोलने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी विवेक सोनी की सिथौना बाजार में सराफ की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चले आए। रात में किसी समय चार शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। इसके बाद अंदर दो ताला को तोड़कर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह जब मकान मालिक जगने के बाद बाहर आए तो टूटा शटर देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी विवेक सोनी को दी। जानकारी होते ही वह दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने सामानों की पड़ताल किया। सबकुछ सही-सलामत मिलने पर राहत की सास ली। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि विवेक सोनी की दुकान का शटर तोड़कर दो वर्ष पहले चोर दो लाख के जेवरात चुरा ले गए थे। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके पुलिस आज तक इस चोरी का पर्दाफाश भी नहीं कर सकी थी कि एक बार फिर चोरों ने चोरी का प्रयास कर फिर से पुलिस को चुनौती दे डाली। चोरी की इस घटना को लेकर लोगों में यह चर्चा होती रही कि शायद उन्हीं चोरों ने चोरी का प्रयास किया होगा, जिन्होंने दो वर्ष पहले इसी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें