फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड गायब कर 44 हजार निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। एक वाहन चालक को अपनी गलती का खामियाजा परिश्रम से कमाए गए 44 हजार खोकर भुगतना पड़ा। वह अपने परिचितों से अपने एटीएम का कोड बता कर पैसा निकलवाता था। किसी ने उसका एटीएम कार्ड गायब कर 44 हजार निकाल लिया। मोबाइल पर पैसा निकाले जाने का मैसेज आने पर कार्डधारक को पैसा निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक अधिकारी को इस घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले बलिराम राय ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। वह काफी दिनों से हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी पीएनसी में औड़िहार में ेट्रेलर पर चालक का काम करता है। पैसे की जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में कई बार अपने परिचितों को एटीएम कार्ड देकर और उसका कोड बता कर पैसा निकलवाता था। मैं एटीएम कार्ड वाहन की डिग्गी में ही रखता था। बुधवार की शाम मेरे मोबाइल पर मेरे खाते से 44 हजार निकलने का मैसेज आया। इस पर मेरा होश इस बात से उड़ गया कि आज तो उसने किसी को पैसा निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड नहीं दिया, फिर आखिरकार कैसे पैसा निकाल लिया गया। वाहन की डिग्गी को चेक किया तो एटीएम कार्ड गायब था। पीड़ित ने बताया कि मैने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही गुरुवार को सैदपुर में स्थित एफडीएफसी बैंक की शाखा में जाकर अधिकारी से मिल कर घटना की जानकारी दी। इस पर अधिकारी ने कहा कि पहले अपना पासबुक अपडेट कराओ। फिर मामले की छानबीन की जाएगी। पीड़ित ने अधिकारी से एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की गुहार लगाई ताकि दोबारा कार्ड चुराने वाला व्यक्ति खाते से पैसा न निकाल पाए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला उसके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें