फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जा रहे शराब के साथ एक धराया, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिरनो और गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार मंगलवार की रात थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार में एक युवक भारी कार में भारी मात्रा में शराब लेकर मौजूद है। उसे बिहार ले जाने वाला है। यह सूचना मिलते ही वह पुलिस कर्मियों के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। कार के करीब पहुंचते ही पुलिस पर नजर पड़ने पर उसमें सवार तस्कर मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने 22 पेटी आंध्रप्रदेश का रैपर लगा अवैध शराब बरामद किया। पुलिस शराब सहित कार को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि यह शराब बिहार में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। गहमर संवाददाता के अनुसार बुधवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मां कामाख्या इंटर कालेज के पास किसी वाहन के इंतजार में संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद झोला से आठ पीएम अंग्रेजी शराब का 48 पाउच बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैमूर बिहार के मोहनिया थाना के कटरा कला निवासी मोहम्मद खलील अंसारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें