फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बाक्स को तोड़ चोरी का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के पहाड़खां पोखरा स्थित एक्सिस बैंक एवं सकलेनाबाद में संचालित यूको बैंक के एटीएम बाक्स को तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात चोरी का असफल प्रयास कुिया। लेकिन संयोग रहा कि उन्हें सफलता नहीं मिली। बुधवार को घटना की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंकों में लगे सीसी टीवी फुटेज कैमरों को खंगलाने में जुट गई, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पहाड़खां पोखरा से कुछ दूरी पर एक्सिस बैंक का एटीएम और सकलेनाबाद में यूकों बैंक का एटीएम हैं। दोनों एटीएमों को चोरों ने निशाना बनाते हुए बाक्स तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इधर सुबह जब आस-पास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को देने के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन करने में जुट गए। कुछ देर बाद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ करने के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें