विधायक सुनीता सिंह ने सेवराई तहसील सभागार में एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में पीड़ितों की सुनी ?
- फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी और तहसीलदार की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। दूरदराज से आए फरियादियों ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी समस्याएं रखी। इसके निस्तारण के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रमेश कुमार मौर्य, तहसीलदार घनश्याम, खाद्य पूर्ति निरीक्षक रामसकल राम, चौकी इंचार्ज सेवराई प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।